मुंबई, 15 मई। फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'दिल ए नादान' अब दर्शकों के सामने आ चुका है। इस गाने में शामिल सितारों के बेहतरीन डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। गाने में नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। यह गाना एक पार्टी थीम पर आधारित है, जिसमें डांस और मस्ती का अद्भुत मिश्रण है।
गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल और अन्य प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।
इस ट्रैक को मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने गाया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी आदिल शेख ने की है, और गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
'दिल ए नादान' फिल्म का दूसरा म्यूजिक ट्रैक है, इससे पहले 'लाल परी' गाना रिलीज किया गया था। इस गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया था, और कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की थी। इस गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से देखने को मिली है।
गाने में सभी कलाकार एक क्रूज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख इस फ्रेंचाइजी के पहले से ही हिस्सा रहे हैं, जबकि अन्य कलाकार बाद में जुड़े हैं।
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010 में आई थी, इसके बाद 'हाउसफुल 2' आई। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 2016 में 'हाउसफुल 3' रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया।
2019 में 'हाउसफुल 4' आई, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया। अब 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।